Category Review Travel Uttarakhand

Hidden Leaf Homestay- रामनगर में घर से दूर भी घर जैसा एहसास

जब भी हम कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करते हैं तो हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आखिर हम कहां रुकेंगे या कहाँ ठहरेंगे? उसमें भी बात अगर उत्तराखंड जैसे डेस्टिनेशन की हो, तो प्लानिंग और सॉलिड होनी चाहिए! आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में आप जानेंगे एक ऐसे होमस्टे Hidden Leaf Homestay के बारे में जहां रुकना किफायती भी होगा और मजेदार भी।

Hidden Leaf Homestay

आजकल होमस्टे रुकने और ठहरने के लिए एक बेहतर विकल्प माने जाते हैं क्योंकि यह न केवल आपको ठहरने की जगह देते हैं बल्कि ऐसा एहसास कराते हैं जैसे आप अपने ही किसी दूसरे घर में रुके हों।

यह होमस्टे रामनगर में जिम कॉर्बेट के पास स्थित है, जो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगभग 5 किमी दूर है। ये एक पहाड़ी घर है जिसे बने हुए बहुत लम्बा वक़्त नहीं हुआ है इसलिए ये बेहद सुंदर और नया-नया सा भी लगता है। इस होमस्टे की सबसे बड़ी खासियत है इसके आसपास का शांत माहौल। अगर आप यहाँ रुकते हैं तो आपके दिन की शुरुआत सुबह पक्षियों की चहचहाहट और ठंडी हवाओं के साथ होती है।

Hidden Leaf Homestay

यहाँ डीलक्स और सुपर डीलक्स कमरे उपलब्ध हैं, जिनके साथ आपको बालकनी और माउंटेन व्यू भी देखने को मिलता है। रोजाना कमरों की सफ़ाई और हॉउसकीपिंग की सुविधा मिलती है। कुछ कमरों में वर्क डेस्क भी मिलती है।

Hidden Leaf Homestay

कमरे में मिलेंगी ये सुविधाएँ-
आरामदायक बेड और साफ बिस्तर
एसी AC
वाई-फाई Wi-Fi
अटैच बाथरूम Attach Bathroom
सीटिंग एरिया Seating Area

Hidden Leaf Homestay
Hidden Leaf Homestay

इस होमस्टे की एक खासियत है कि यहाँ आपको बिल्कुल घर जैसा खाना मिलता है। इस होमस्टे में इन-हाउस रेस्टोरेंट है जहाँ लंच/डिनर, ब्रंच और हाई-टी सर्व की जा सकती है। साथ ही, यहाँ मेहमानों के अनुसार खाने में स्थानीय ऑप्शन्स में भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

Hidden Leaf Homestay

यहाँ पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। कार और बाइक दोनों के लिए सुरक्षित जगह मिल जाती है। और होमस्टे के मालिक राजदीप सिंह सूद से बातचीत कर आप अन्य सुविधाओं की पुष्टि भी कर सकते हैं क्योंकि यहाँ आपको बिल्कुल पारिवारिक माहौल मिलता है। Hidden Leaf Homestay में रुकना और यहां वक्त बिताना अपने आप में शानदार अनुभव होता है। इसकी लोकेशन ऐसी है कि आपको आसपास की प्रसिद्ध जगहों पर जाने के लिए बहुत दूर नहीं निकालना पड़ता, बल्कि कुछ किलोमीटर के अंदर ही आप जिम कॉर्बेट और अन्य विजिटिंग प्लेसेस पर जा सकते हैं।

न सिर्फ Hidden leaf homestay बल्कि आजकल आपको लगभग हर राज्य में ऐसे होमस्टे मिल जाएंगे। ये एक बेहतर विकल्प होते हैं तो अब आप जब कहीं घूमने जाएं और ठहरने की जगह देखें तो अपनी लिस्ट में होमस्टे को ज़रूर शामिल करें

होमस्टे कैसे काम करते हैं और सरकार से इन्हें कैसे सहायता मिलती है? ये जानने के लिए अभी देखिए हमारे युट्यूब चैनल पर ये वीडियो-

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की