भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से टेलीविज़न पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा कर चुकी सोनिया को ट्रैवलिंग बेहद पसंद है। स्कैचिंग, पेंटिंग और वीडियो एडिटिंग में दक्ष सोनिया ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स भी की है। करियर अवलोकन और करियर प्लस जैसी राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं. फिलहाल फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल व्लॉग में कांसेप्ट, थीम, एडिटिंग और डिजाइनिंग के कार्य देख रही हैं।
स्वभाव से जिज्ञासु, हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश में रहने वाले, घुमक्क्ड स्वभाव के प्रवेश चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की है। इंडिया न्यूज़, दैनिक जागरण जैसे राष्ट्रीय स्तर के मीडिया में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और अभी भी अमर उजाला समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। समकालीन मुद्दों पर बेबाकी से लेख लिखना प्रवेश को खूब भाता है। फ़िलहाल फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल ब्लॉग कंटेंट का कार्य देख रहे हैं।
स्वभाव से घुमक्क्ड, बेहतरीन क्रिकेटर, आर्थिक शोध के प्रति गंभीर और समाज के ताने बाने की गहरी समझ रखने वाले आयुष यादव दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रहे हैं। भारतीय इतिहास के आर्थिक मुद्दों पर शोध करना आयुष को खूब भाता है। फ़िलहाल आयुष फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल में मार्केटिंग, प्रबंधन और प्रमोशन विभाग में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से (मैथ और इकोनॉमिक्स विषय में) ग्रेजुएट ख़ुशी को पढ़ने के अलावा दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ट्रैवलिंग बेहद पसंद है। आर्थिक विषयों पर आधारित शोध कार्यों में दक्ष ख़ुशी फ़िलहाल फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल ब्लॉग में कंटेंट राइटिंग के साथ सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रही हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन कर रहीं नंदनी को एंकरिंग, ट्रैवलिंग और कोरियोग्राफी बेहद पसंद है। पेंटिंग, लेखन कार्य और वीडियो एडिटिंग में दक्ष नंदनी फिलहाल फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल व्लॉग में कांसेप्ट, थीम, एडिटिंग और डिजाइनिंग के कार्य देख रही हैं।
देश की विभिन्न संस्कृतियों और लाइफस्टाइल को करीब से समझने की इछ्छा रखने वाली घुमक्क्ड प्रवृति की शिवानी पाल दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं। फैशनेबल, डिजाइनिंग, एडिटिंग और लेखन में विशेष दिलचस्पी रखने वाली शिवानी फ़िलहाल फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल ब्लॉग में इंटर्न हैं और कंटेंट और एडिटिंग का कार्य देख रही हैं।
Subscribe to Our Newsletter & Get Latest Updates.