Destination Lifestyle Rajasthan

Ganesh pol: आमेर किले का सबसे खूबसूरत और यादगार द्वार


राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर किला वैसे तो अपनी शानदार बनावट, ऊँची दीवारों और शाही इतिहास के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन इसके अंदर बना गणेश पोल एक ऐसी जगह है जो पहली ही नज़र में आपको रोक लेती है। जैसे ही आप इस बड़े से द्वार के सामने पहुंचते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह सिर्फ एक एंट्री गेट नहीं है, बल्कि उस दौर की ट्रेडिशन सोच, आस्था और कला का एक शानदार कॉम्बिनेशन है। आमेर किले के अंदर प्रवेश करने से पहले गणेश पोल मानो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाने की तैयारी कर लेता है। तो फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे गणेश पोल की शानदार बनावट के बारे मे फूल के बारे में

कलाकारों की अनोखी कलाकारी

गणेश पोल की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी बारीक और रंगीन पेंटिंग्स में देखने को मिलती है। इस गेट के ऊपर गणेश की आकृति बनी हुई है, क्योंकि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत गणेश जी को याद करके की जाती है। यही वजह है कि इसे किले का शुभ प्रवेश द्वार माना जाता है, ताकि महल में आने वाला हर व्यक्ति मंगल भावना के साथ अंदर प्रवेश करे। दीवारों पर बना फ्रेस्को वर्क, फूलों और बेलों के डिजाइन और हल्के सॉफ्ट रंग आज भी उतने ही ताजे और सुंदर लगते हैं, और जब धूप की हल्की किरणें इन रंगों पर पड़ती हैं तो पूरा गेट और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है।

Ganesh Polशाही रास्ता, जो आपको महलों तक ले जाता है

गणेश पोल सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं है, बल्कि इसे आमेर महल की शान माना जाता था। पुराने समय में इसी रास्ते से राजा-महाराजा, शाही परिवार के लोग और उनके खास लोग जैसे मंत्री, नौकर और निजी सेवक अंदर जाया करते थे। यह द्वार आपको सीधे जय मंदिर और सुख निवास जैसे खास और प्राइवेट हिस्सों तक ले जाता है। जब आप गणेश पोल के नीचे से गुजरते हैं तो अपने आप एक अलग सा रॉयल एहसास होने लगता है, जैसे कुछ पल के लिए आप भी उसी शाही ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हों।

Ganesh Pol-ये फोटो क्लिक करने के साथ-साथ फील करने वाली जगह है

आज के समय में गणेश पोल आमेर किले के सबसे फोटोजेनिक स्पॉट्स में से एक माना जाता है। यहां किसी भी एंगल से ली गई फोटो खूबसूरत ही आती है, लेकिन ये जगह सिर्फ फोटो के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि ये इसकी बनावट और उस पर की गई बारीक कलाकारी के लिए जाना जाता है। अगर आप थोड़ी देर रुककर इसकी डिटेलिंग, रंगों और डिजाइन को ध्यान से देखें, तो उस समय की कारीगरी और धैर्य साफ समझ में आता है कि कैसे बिना किसी मशीन के भी इतनी शानदार और खूबसूरत बनावट तैयार की गई थी, और यही एहसास आपके ट्रैवल एक्सपीरियंस को और भी खास बना देता है।

Ganesh Pol



 क्यों याद रह जाता है गणेश पोल

गणेश पोल की खासियत यही है कि यह बहुत बड़ा होने के बावजूद सॉफ्ट और ग्रेसफुल लगता है। यहां आकर आपको समझ आता है कि शाही जीवन में सुंदरता और आस्था कैसे साथ-साथ चलती थी। यह जगह शोर-शराबे से दूर, एक शांत लेकिन प्रभावशाली एहसास देती है, जो लंबे समय तक याद रहता है।

तो जब भी आप जयपुर ट्रिप प्लान करें और आमेर किले जाएं, तो गणेश पोल को सिर्फ एक एंट्री पॉइंट या फोटो स्पॉट समझकर आगे न बढ़ जाएं। यहां थोड़ा रुकें, इसे महसूस करें और उस दौर की शाही शुरुआत का अनुभव लें क्योंकि आमेर किले की कहानी यहीं से धीरे-धीरे खुलती है और यहीं से आपका असली ट्रैवल एक्सपीरियंस शुरू होता है।

Ganesh Pol

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल