Bazar Culture Destination Lifestyle Travel Uttarakhand

Mussoorie : The Best Tourist Place

देहरादून के करीब ये ब्यूटीफुल डेस्टिनेशन आपको अपना दीवाना बना देगा।

जिंदगी की तरह ये वादियां भी कितनी हसीन हैं,
आसमान नीला और ज़मीं रंगीन है..!
रुकावटें तो बहुत आएंगी पर
ना मंजिलों के लिए ना ही रास्तों के लिए
मेरा ये सफर है खुद की पहचान के लिए।
(Mussoorie: Best Tourist Place)

MUSSOORIE : Best Tourist Place

और ऐसे ही हंसते- मुस्कुराते पहाड़ों के इस सफर में आज फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल की टीम आ पहुंची है दिल्ली वालों की फेवरेट और करीबी डेस्टिनेशन पहाड़ों की रानी मसूरी में। जहां हर मौसम घूमने वालों का तांता लगा रहता है। कुछ स्नोफॉल के मजे लेने यहां आ पहुँचते हैं, तो कुछ चिलचिलाती गर्मी से राहत पाते यहां दिखाई देते हैं। ठण्ड के मौसम में तो “पहाड़ों की रानी” बेशक ही किसी हैवन से कम नहीं। यहाँ पहाड़ों में बादल नीचे और आप ऊपर होंगे, चारों तरफ फॉग, और ठण्ड से काँपते हाथों में चाय। ये छोटे-छोटे अहसास ही हमें पहाड़ों के करीब ले आते हैं। (Mussoorie)

क्वीन ऑफ़ हिल्स
देहरादून से मसूरी का सफर काफी शानदार है, पेड़ों से घिरी सड़कें और हर मोड़ ठहरने और नेचर का लुत्फ़ उठाने के लिए बने कैफ़ेज़ इस सफर में चार चाँद लगा देते हैं। मसूरी के इस सफर में रास्ते में आपको दिखाई देगा एक बहुत ही सुन्दर शिव मंदिर। खूबसूरत वादियों बीच स्थित इस मंदिर की खास बात यह है, कि यहां दर्शन करने वालों को दान करने पर सख्त मनाही है। यहां दान पात्र जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है MUSSOORIE : Best Tourist Place

चलेंगे अकेले तो सफर में हैरानियां भी आएंगी
जुड़ेंगे नए किस्से, नई जगह, नए किरदार
और बदलेंगे मौसम तो दुश्वारियां भी आएंगी
घुमक्कड़ हो तो बचपन साथ लेकर चलना फिर नादानियों, शैतानियों के साथ दिलचस्प कहानियां भी आएंगी।

Mussoorie Lake

कुछ दूर चलने पर मसूरी से थोड़ा पहले आपको मसूरी लेक जाने का रास्ता दिखाई देगा और मसूरी लेक गए बिना शायद ही आपका मसूरी ट्रिप मुकम्मल हो। इस ब्यूटीफुल डेस्टिनेशन में जाना बिलकुल न भूलें क्योंकि यहां होने वाले एडवेंचर आपको शायद ही मेन मसूरी में करने को मिले। पहाड़ों के बीचों-बीच लेक में बोटिंग करने का भी अलग ही मज़ा है। इसके साथ -साथ लेक के किनारे छोटी सी मार्केट इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है

जहां आप अपने मन-पसंद की खरीदारी कर सकते है। इसके अलावा इस मार्केट में थोड़ा आगे बढ़कर आपको पहाड़ी ड्रेस में फोटोशूट करने का मौका भी मिलेगा। जिसमें विथ फोटो आपको 80 रुपए चार्ज पड़ता है और विथाउट फोटो 50 तो पहाड़ों में आकर पहाड़ी वाइब्स का आनंद जरूर उठाएं।

मसूरी लेक में आकर आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जैसे ज़िप लाइन, क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग।

माल रोड

जैसे ही आप मसूरी लेक से आगे चलेंगे तो थोड़ी ही देर में आप पहुँच जायेंगे मेन मसूरी की सबसे चहल-पहल वाली जगह जो है, मसूरी का माल रोड। जहां रोड के एक तरफ शॉपिंग के लिए दुकानें मिल जाएंगी और वहीं दूसरी तरफ कुदरत के खूबसूरत नज़ारे आपको दिखाई देंगे। वहीं मॉल रोड में आपको तुर्किश आइसक्रीम की शॉप भी दिखाई देगी। जहां आप न सिर्फ आइसक्रीम बल्कि तुर्किश अंदाज़ में पेश किए मनोरंजन का आनंद भी ले सकते हैं।

क्राइस्ट चर्च

मॉल रोड जाकर क्राइस्ट चर्च को एक्स्प्लोर करना बिलकुल न भूलें। इस चर्च को 1836 में अंग्रेजों के द्वारा बनवाया गया था, जो हिमालय पर्वतमाला का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। 1906 में, वेल्‍स की राजकुमारी जो बाद में इंग्‍लैंड की क्‍वीन मैरी बन गई थी, उन्होंने इस चर्च का दौरा किया था। कहा जाता है कि राजकुमारी ने इस चर्च के आंगन में एक देवदार के पेड़ को लगाया था और यह पेड़ आज तक यहां लगा हुआ है। Mussoorie

Mussoorie

कैम्पटी फॉल

Mussoorie


मसूरी के खूबसूरत नज़रों से तो अब आप वाकिफ हो ही गए होंगे। पर यहां के वाटरफॉल्स को देखे बिना आपका यह सफर अधूरा ही माना जाएगा। इसलिए मसूरी आकर यहां के बेस्ट वॉटरफॉल “कैम्पटी फॉल” में जाना बिलकुल न भूलें। कैम्पटी फॉल जाते ही आपको एहसास हो जाएगा मानो कुदरत ने इस जगह को बड़ी फुर्सत से बनाया हो। गर्मियों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है और मुख्य सड़क से आप रोपवे में भी वॉटरफॉल तक आ सकते हैं।

MUSSOORIE : The Best Tourist Place

admin

About Author

6 Comments

  1. Best Places of Dehradun- Mussoorie, Sahastardhara, Mal Devta

    February 17, 2023

    […] उत्तराखंड की खूबसूरती से तो हर कोई वाकिफ है और बेशक ही उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून भी किसी जन्नत से कम नहीं है। इस बात का एहसास आपको इस ब्लॉग को पड़के हो जायेगा। देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों, ऊँची पहाड़ियों, और मंदिरों के लिए काफी मशहूर है। इसके साथ-साथ देहरादून में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो उत्तराखंड की सुंदरता को साफ़ दर्शाती हैं, जैसे देहरादून का जिक्र होते ही मसूरी का नाम सभी के दिलों-दिमाग में घूमने लगता हैं। क्योंकि “पहाड़ो की रानी” में जो बात है वो देश के किसी दूसरे शहर में नहीं। ऐसी ही बहुत सी सुन्दर नदियाँ और पहाड़ों से घिरी जगहें देहरादून की खूबसूरती में चार-चाँद लगा देती हैं। बासमती चावल, चाय और लीची के बाग़ इस शहर की सुंदरता और प्रसिद्धता को दोगुना कर देते हैं। Best Places of Dehradun […]

  2. Most Popular Winter Festivals in India

    February 17, 2023

    […] 4. जौलजीबी मेला –  दिल्ली से लगभग 565  किलोमीटर और पिथौरागढ़ शहर से 68 किलोमीटर दूर जौलजीबी में यह मेला आयोजित किया जाता है। जौलजीबी गोरी और काली नामक दो नदियों का संगम स्थल होने के कारण प्रसिद्ध है। हर साल ये महीना 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जो पूरे भारत और नेपाल के लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। […]

  3. Buddha Temple in Dehradun

    February 17, 2023

    […] कैसे पहुंचे बुद्धा टेम्पलक्‍लेमेनटाउन स्‍थि‍त बुद्धा टेंपल देहरादून आइएसबीटी से सहारनपुर मार्ग पर सात किलोमीटर की दूरी पर स्‍थ‍ित है। यहां के लिए हर पांच मिनट बाद विक्रम चलते हैं। आप चाहें तो आइएसबीटी चौक से आटो भी बुक कर यहां तक पहुंच सकते हैं। […]

  4. Places To Visit Near Delhi

    February 17, 2023

    […] ऋषिकेश (Rishikesh) –  ऋषिकेश ,उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में एक है। […]

  5. Sahastradhara, Dehradun

    February 17, 2023

    […] How to reach –सहस्त्रधारा का निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून है। फ्लाइट से उतरने के बाद आप कैब या टैक्सी की मदद से यहाँ तक आसानी से पहुँच सकते हैं। देहरादून ट्रैन और सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। शहस्त्रधारा पहुंचने के लिए आप अपनी पर्सनल गाड़ी या फिर आपको दर्शन लाल चौक से डायरेक्ट टैक्सी मिल जाएगी, इसके अलावा आप ऑटो बुक करके भी आ सकते है।शहस्त्रधारा के जिस पिकनिक स्पॉट पर हम पहुंचे उस जगह की खूबसूरती को बयान कर पाना बिलकुल भी आसान नहीं। यह जगह सच में किसी का भी दिल जीत लेने के काबिल है। […]

  6. Rajgarh, Himachal Pradesh isbest Hill station near Solan.

    February 17, 2023

    […] की और जायेंगे तब आपको रास्ते में बेहद शानदार व्यूज देखने को मिलेंगे। खास बात यह कि यही […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल