Culture Destination Travel Uttarakhand

नथ, हंसुल और चवन्नीमाला से है उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान।

नथ से है खास लगाव :

अगर आप किसी त्योहार के समय उत्तराखंड जा रहे हैं तो वहां की अधिकतर महिलाएं आपको बड़े-बड़े नथ पहने हुए दिख जाएंगी। उत्तराखंड के लगभग सभी भागों में ऐसे बड़े-बड़े नथ पहनने का प्रचलन कई सौ सालों पुराना है। इन्हें बुलाक या फिर फुल्ली के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नथ एक पूंजी की तरह होता है। जिसे वह पीढ़ी दर पीढ़ी संभाल कर रखती हैं। खासकर टिहरी क्षेत्र की महिलाओं का नथ काफी भारी होता है। कहा जाता है कि जो महिला जितने धनी परिवार से होगी वह उतना ही भारी नथ पहनेगी।

पुलिया बिछिया और बिछुआ सब हैं एक :

थारू और जोहरी जनजाति की औरतें पुलिया पहने हुए दिख जाती हैं, जिसे उत्तराखंड के दूसरे भाग में बिछिया या बिछुआ के नाम से जाना जाता है। गढ़वाल में बिछुवा कहने का प्रचलन है तो कुमाऊं में इसे बिछिया कहते हैं। दरअसल पुलिया बिछिया अथवा बिछुआ पैरों में पहने जाने वाला एक गहना है जिसे पैर की उंगलियों में पहनते हैं। भारत के अन्य भागों में भी अक्सर विवाहित महिलाएं पैरों में बिछिया पहना करती हैं।

गले में पहनी जाती है विशेष हार :

यहां की महिलाओं के गले में आपको सिक्कों की मालाएं दिख जाएंगी। जहाँ इन मालाओं को कुमाऊं में अठन्नीमाला, रुपैयामाला, चवन्नीमाला, हंसुली, कंठीमाला, गुलूबंद तथा लॉकेट कहते हैं तो वहीं गढ़वाल में यह माला हमेल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गले में चंद्रहार, कंठीमाला और तिलहरी जैसे गहने पहनने का भी प्रचलन है।

कमर बंद है खास :-

गढ़वाल क्षेत्र की महिलाएं कमरबंद के रूप में कपड़े का कमरबंद पहनती हैं। जिससे उन्हें काम करने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है। इसके अलावा वहां की महिलाएं अपने कमर में करधनी, तगड़ी, कमर ज्योड़ी जैसे आभूषण पहना करती हैं।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल