Destination Lifestyle Travel Uttarakhand

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल कुमाऊं की गोद में बसा रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का बेजोड़ मुजस्समा!

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल को स्थानीय लोग कॉर्बेट फॉल के नाम से भी जानते हैं। यह जगह हर मौसम में सुंदर दिखाई देती है, परंतु मानसून और सर्दियों के समय यहां की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। बारिश के बाद जब आसपास की हरियाली और भी गहरी हो जाती है और झरने का पानी तेज़ी से गिरता है, तो यह दृश्य फोटोग्राफरों और नेचर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं लगता। यहां का माहौल बेहद शांतिपूर्ण है। पक्षियों की चहचहाहट, झरने की गूंज और ठंडी हवा मिलकर ऐसा प्यारा दृश्य बनाते हैं कि व्यक्ति खुद को प्रकृति की गोद में खोया हुआ महसूस करता है।(जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल को स्थानीय लोग कॉर्बेट फॉल के नाम से भी जानते हैं। )

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

यही कारण है कि यहां स्थानीय पर्यटकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की भी भीड़ देखने को मिलती है। यदि आप भी शोर-शराबे से दूर, कुछ पल प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल आपके लिए एक आदर्श स्थान है। यहां आप झरने के पास बैठकर प्रकृति की ध्वनि को महसूस कर सकते हैं और कुछ देर के लिए शहर की भागदौड़ से खुद को मुक्त कर सकते हैं

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल तक कैसे पहुंचे?

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल तक पहुंचना उतना ही आसान है जितना कि इसे खोजने का आनंद। यह झरना रामनगर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के मुख्य द्वार से लगभग 3 किलोमीटर आगे है। अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो यहां तक का सफर करीब 260 किलोमीटर का है, जिसे आप सड़क, रेल या निजी वाहन से तय कर सकते हैं।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

सड़क मार्ग से पहुंचने का तरीका

दिल्ली से नैनीताल रोड के माध्यम से रामनगर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, काशीपुर और रामनगर का रास्ता सबसे आसान है। रामनगर से आगे कॉर्बेट फॉल की ओर जाने वाला मार्ग घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस रास्ते में आपको हरियाली, शांत हवा और कभी-कभी जंगली जानवरों की झलक भी मिल सकती है।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

रेल मार्ग से यात्रा

रामनगर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है, जहां से आपको टैक्सी या लोकल बस आसानी से मिल जाती है। दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार से रामनगर के लिए रोजाना ट्रेनें चलती हैं।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

हवाई जहाज से यात्रा

यदि आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो पंतनगर एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है, जो लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या बस के माध्यम से आप कॉर्बेट फॉल तक पहुंच सकते हैं। कॉर्बेट फॉल तक पहुंचने के लिए सड़क के अंत में लगभग 2 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना होता है। यह रास्ता बेहद रोमांचक और खूबसूरत है घने जंगलों के बीच से गुजरता यह मार्ग आपको ट्रेकिंग का आनंद देता है। रास्ते में पक्षियों की आवाज़ें और ठंडी हवा का एहसास आपकी थकान मिटा देता है।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती

जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल की सबसे बड़ी खूबी है इसका प्राकृतिक अंदाज। यहां हर तरफ हरियाली है ऊंचे साल के पेड़, लहराते बांस के झुरमुट और चारों ओर फैली अनेक वनस्पतियां इस जगह को जीवंत बना देती हैं। झरना एक पत्थरीली चट्टान से नीचे गिरता है और उसका पानी नीचे छोटे तालाब में इकट्ठा होता है, जहां सैलानी पैर डुबोकर घंटों बैठते हैं। सुबह के समय जब सूरज की पहली किरणें झरने की बूंदों पर पड़ती हैं, तो उनमें इंद्रधनुष जैसा दृश्य बन जाता है। यह नजारा किसी पोस्ट कार्ड की तस्वीर जैसा खूबसूरत लगता है। यहां का वातावरण इतना स्वच्छ है और मजेदार है कि आपको सिर्फ झरने की गूंज और पक्षियों की आवाज़ें ही सुनाई देती हैं। कॉर्बेट फॉल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी स्वर्ग समान जगह है। यहां का हर कोना एक नया एंगल और एक नया फ्रेम प्रदान करता है। अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं, तो यहां कुछ घंटे बिताना आपके लिए यादगार साबित होगा।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

एडवेंचर और गतिविधियां

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल सिर्फ शांति का प्रतीक नहीं, बल्कि रोमांच का ठिकाना भी है। यहां आने वाले सैलानी ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक और पिकनिक जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। झरने तक पहुंचने का रास्ता खुद एक छोटा ट्रेक है, जो घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस दौरान आपको विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और कभी-कभी हिरण या बंदरों की झलक भी देखने को मिल सकती है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यहां की रात में कैम्पिंग का अनुभव बेहद खास होता है। तारों से सजा आसमान, ठंडी हवा और झरने की आवाज़ एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो आत्मा तक सुकून पहुंचाता है। हालांकि ध्यान रहे कि जंगल के नियमों के अनुसार ही कैम्पिंग करें और किसी भी तरह की हानि न पहुंचाएं। यहां आप स्थानीय गाइड की मदद से नेचर ट्रेल्स पर जा सकते हैं, जहां जानवरों की झलक और वनस्पतियों का ज्ञान मिलता है।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

अब सवाल यह है कि रुकें कहां?

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल घूमने आने वाले सैलानियों के लिए रहने की कोई कमी नहीं है। यहां हर बजट के हिसाब से होटल, रिजोर्ट्स और होमस्टे उपलब्ध हैं। रामनगर में स्थित रिजोर्ट्स और कॉटेज में आप आराम से ठहर सकते हैं। यदि आप लक्ज़री अनुभव चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास कई प्रीमियम रिजोर्ट्स उपलब्ध हैं जो स्पा, पूल और जंगल सफारी जैसी सुविधाएं भी देते हैं। वहीं, बजट ट्रैवलर्स के लिए रामनगर में सस्ते गेस्टहाउस और लॉज भी हैं, जो साफ-सुथरे और आरामदायक हैं। जो लोग थोड़ी शांति और एकांत चाहते हैं, वे जंगल किनारे बने इको-लॉज में रह सकते हैं। वहां से झरने तक का सफर सुबह-सुबह बेहद मनमोहक होता है। कई पर्यटक झरने के आसपास योग और मेडिटेशन करना भी पसंद करते हैं, क्योंकि यहां का माहौल अत्यंत शांत और ऊर्जा से भरपूर होता है।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

आसपास घूमने लायक स्थान

कॉर्बेट वॉटरफॉल के आसपास कई ऐसे स्थान हैं जो आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे। सबसे पहले तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ही है, जो भारत का सबसे पुराना टाइगर रिज़र्व है। यहां आप जीप सफारी या एलिफेंट सफारी के जरिए बाघ, हाथी, हिरण, मोर और सैकड़ों पक्षियों को देख सकते हैं। लेकिन जानवरों का दिखना आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। गर्जिया देवी मंदिर कॉर्बेट फॉल से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर कोसी नदी के बीच एक चट्टान पर बना है और धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल

इसके अलावा आप सीता बानी मंदिर, कोसी बैराज, धनगढ़ी संग्रहालय और रामनगर का स्थानीय बाजार भी देख सकते हैं। इन जगहों पर स्थानीय हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र और पहाड़ी व्यंजन का स्वाद लेना न भूलें। अगर आप थोड़ा और समय निकाल सकते हैं, तो नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर की यात्रा भी कर सकते हैं, जो कुछ घंटों की दूरी पर हैं। जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल सिर्फ एक झरना नहीं, बल्कि यह प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ने का स्थान है। यह जगह आपको शांति, सुकून और रोमांच तीनों का संगम प्रदान करती है। यहां की हरियाली, ताजगी और प्रकृति की ध्वनियां आपके मन को सुकून से भर देती हैं। चाहे आप परिवार के साथ आएं या दोस्तों के साथ, कॉर्बेट फॉल की यात्रा जीवनभर की यादों में बस जाएगी।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल