Gaitore Ki Chhatriyan- जहां राजा महाराजाओं की समाधियां बनाई जाती थी
जयपुर की भीड़-भाड़ और फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स से थोड़ा हटकर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां शांति हो, हिस्ट्री हो और एक अलग ही तरह की खूबसूरती हो, तो गैटोर की छतरियां आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जयपुर में एक ऐसी जगह भी है, जहां राजाओं की यादें, नक्काशीदार पत्थर और सुकून एक साथ मिलते हैं। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे समय थोड़ी देर के लिए थम गया हो। तो आइए जानते है गेटोर की छतरियों के बारे में। (Gaitor Ki Chhatriyan)

The History of Gaitor Ki Chhatriyan
गैटोर की छतरियां असल में कछवाहा राजपूत शासकों की समाधि स्थल हैं। जहां जयपुर के कई महाराजाओं की छतरियां बनी हुई हैं, जिन्हें बेहद खूबसूरत पत्थर की नक्काशी से सजाया गया है। हर छतरी अपने आप में एक अलग कहानी कहती है और ये छतरियां उस दौर की शाही सोच और कला को दिखाती है। क्योंकि ये जगह पहाड़ी से नीचे ही बनी हुई है तो यहां जाने में भी आपको बहुत मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती।

ऐसी नक्काशी जो आपकी अपनी नज़रें रोक ले
इस डेस्टिनेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां की बारीक और डिटेल्ड स्टोन कार्विंग। जैसे छतरियों के खंभे, छत और दीवारें इतनी खूबसूरती से तराशी गई हैं कि आप चाहकर भी नजरें नहीं हटा पाएंगे। अगर आपको आर्किटेक्चर या फोटोग्राफी का शौक है, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
भीड़ भाड़ से हटकर एक शांत जगह
जहां जयपुर के बाकी टूरिस्ट स्पॉट्स पर हमेशा भीड़ देखने को मिलती है, वहीं गैटोर की छतरियों में आपको एक अलग ही शांति महसूस होगी। पहाड़ियों से घिरी यह जगह मन को बहुत आराम देती है। इस जगह की सबसे ख़ास बात ये है कि ये खूबसूरत होने के साथ साथ, जयपुर की बेस्ट डेस्टीनेशनस में भी आती है, जहां आपको बैठकर कुछ देर सोचने, महसूस करने और खुद से जुड़ने का मौका मिलता है।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए परफेक्ट- Gaitore ki Chhatriyan
सुबह की हल्की धूप या शाम की सुनहरी रोशनी में गैटोर की छतरियां और भी खूबसूरत लगती हैं। लाइट और शैडो का जो खेल यहां दिखता है, वो आपकी तस्वीरों को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि आजकल यह जगह ट्रैवल ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की पसंदीदा जगह बनती जा रही है।

क्यों जाएं गैटोर की छतरियां( Gaitore ki Chhatriyan)
अगर आप जयपुर को सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि उसे महसूस करना चाहते हैं, तो गैटोर की छतरियां जरूर जाएं। यह जगह बताती है कि जयपुर सिर्फ महलों और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां एक ऐसी शांत और हिस्टोरिक जगहें भी हैं, जो दिल को छू जाती हैं। तो अगली बार आप जब भी जयपुर जाएं, तो आम रास्तों से हटकर गैटोर की छतरियों की ओर जरूर जाएं। यकीन मानिए, यह जगह आपके सफर को और भी यादगार बना देगी।





