Delhi Destination Travel

Dilli Haat INA- जरूर देखें डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में बना ये म्यूजियम

अगर आप इस वीकेंड दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली की किसी यूनीक जगह या भीड़भाड़ से हटकर कुछ प्रेरणादायक देखना चाहते हैं, तो Dilli Haat INA के गेट नंबर 2 के पास स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल का उद्घाटन 30 जुलाई 2016 को किया गया था। यह मेमोरियल भारत के ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसी वजह से यहां आपको कलाम जी की सादगी और महानता की जीती-जागती मिसालें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही मेमोरियल में कलाम जी की कई निजी वस्तुएं और उनके द्वारा लिखे गए पत्र (लेटर्स) जैसी कई अहम चीजें भी देखने को मिलती हैं।

तो आइए जानते हैं कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की कौन-सी निजी वस्तुएं इस मेमोरियल में रखी गई हैं और क्या खासियत है इस मेमोरियल की, जिसकी वजह से लोग इसे देखना पसंद करते हैं, और आखिर इसे दिल्ली हाट (INA) में ही क्यों बनाया गया।

Dilli Haat INA- जरूर देखें  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में बना ये म्यूजियम

यह संग्रहालय दूसरे संग्रहालयों से क्यों अलग है?

यह मेमोरियल दूसरे संग्रहालयों से इसलिए अलग है क्योंकि यहां आपको डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पूरे जीवन की कहानी, या यूं कहें कि उनके जीवन की एक संक्षिप्त यात्रा देखने को मिलती है। यहां उनकी निजी वस्तुएं जैसे उनके जूते, चश्मा, कपड़े, पेन, यहां तक कि उनके इस्तेमाल किए गए बर्तन भी देखने को मिलते हैं। जिन लोगों के लिए कलाम जी एक प्रेरणा हैं, वे यहां आकर उन कई सवालों के जवाब पा सकते हैं, जो अक्सर उनके मन में होते हैं- जैसे कलाम जी किस तरह अपना जीवन व्यतीत करते थे या उन्हें कौन-सी चीजें ज्यादा पसंद थीं। अगर आप भी कलाम जी को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं, तो यह संग्रहालय आपको जरूर विजिट करना चाहिए।

इसके साथ ही इस संग्रहालय में आपको कुछ ऐसी बातें भी पता चलती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कलाम जी को संगीत का भी शौक था और वे एक बेहतरीन संगीतकार थे। इस मेमोरियल में उनकी पसंदीदा वीणा भी रखी गई है, जिसका वे अक्सर इस्तेमाल किया करते थे। मेमोरियल के फ्रंट में उनकी एक शानदार प्रतिमा लगी हुई है और दीवारों पर उनके लिखे हुए कोट्स और किताबों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इस मेमोरियल की थीम देखकर आपको रामेश्वरम की याद आ जाएगी, क्योंकि यहां का माहौल बिल्कुल साफ-सुथरा, शांत और सादगी से भरा हुआ है।

सिर्फ मेमोरियल ही नहीं दिल्ली हाट और आस पास की जगहों को भी एक्सप्लोर करें

क्योंकि यह मेमोरियल दिल्ली हाट के अंदर ही स्थित है, इसलिए यहां आपको एक ही जगह पर कई डेस्टिनेशन एक्सप्लोर करने का मौका मिल जाता है। अगर आप डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल देखने जा रहे हैं, तो दिल्ली हाट (INA) में आप अलग-अलग राज्यों के फूड कोर्ट का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही हस्तशिल्प की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप दिल्ली की और जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस इलाके के 2–3 किलोमीटर के दायरे में ही लोधी गार्डन और सफदरजंग का मकबरा जैसी मशहूर जगहें भी देखी जा सकती हैं। दिल्ली सरकार ने इस जगह को सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में विकसित किया है, जहां आपको पूरे भारत की संस्कृति, खान-पान और कला देखने को मिलती है।

Dilli Haat INA- जरूर देखें  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में बना ये म्यूजियम

पर्यटकों के लिए जरूरी जानकारी

यह मेमोरियल सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है, जबकि सोमवार को बंद रहता है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन INA है, जो पिंक लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से यह मेमोरियल पैदल दूरी पर ही मौजूद है। इस मेमोरियल को देखने के लिए अलग से कोई टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होती। जब आप दिल्ली हाट (INA) का टिकट लेते हैं, उसी टिकट के जरिए आप इस मेमोरियल में भी प्रवेश कर सकते हैं

Written by Shivani Pal

https://demo2026.sbs/fivecolorsoftravel.com/marine-drive-%E0%A4%96%E0%A4%A8-%E0%A4%95-%E0%A4%B2%E0%A4%8F-7-%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%AF-%E0%A4%94%E0%A4%B0/

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल