Abu Dhabi Travel Guide: आजकल बन रहा है कपल्स का फेवरेट लग्ज़री हॉलिडे स्पॉट
अरब की खाड़ी के किनारे बसा Abu Dhabi संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी होने के साथ-साथ अपनी आधुनिक वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है। शांत समुद्री तट, भव्य म्यूजियम, आलीशान होटल्स और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर इस शहर को एक ग्लोबल ट्रैवल हब बनाते हैं। अब यही अबू धाबी धीरे-धीरे कपल्स और लग्जरी ट्रैवल पसंद करने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जहां सुकून भरे स्पा, रोमांटिक डिनर और खास अनुभव छुट्टियों को यादगार बना देते हैं। तो आईए जानते है अबू धाबी क्यों है लोगों की पहली पसंद।

Abu Dhabi : लग्जरी और रोमांस की नई पहचान
अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति, शाही ठाठ और रोमांस एक साथ महसूस हो, तो अबू धाबी तेजी से इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। भव्य होटल्स, प्राइवेट स्पा एक्सपीरियंस, मिशलिन स्टार रेस्टोरेंट्स और रेगिस्तान के बीच खास डिनर जैसी सुविधाएं इस शहर को एक प्रीमियम हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाती हैं। खासतौर पर कपल्स और हनीमून पर जाने वालों के लिए अबू धाबी अब दुबई का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।
लक्जरी स्पा: जहां वक्त थम सा जाता है
अबू धाबी के रोज़वुड होटल में स्थित सेंस, अ रोज़वुड स्पा को सुकून और रिफ्रेशमेंट का बेहतरीन ठिकाना माना जाता है। यहां दिए जाने वाले हम्माम चैंबर रिचुअल्स मिडिल ईस्ट की सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हैं, जिनमें स्टीम बाथ, डीप क्लीनिंग और रिलैक्सिंग मसाज शामिल है।

जो मेहमान खुद को रॉयल ट्रीट देना चाहते हैं, उनके लिए 180 मिनट का अरेबियन नाइट्स एक्सपीरियंस खास है। इस पैकेज में खुशबूदार दूध से स्नान, सुगंधित तेलों से मसाज और मानसिक शांति देने वाले थैरेपी सेशन शामिल होते हैं। वहीं कपल्स के लिए तैयार वैलेंटाइन एस्केप पैकेज प्राइवेट जकूजी, चॉकलेट बॉडी स्क्रब और कैंडल लाइट सेटअप के साथ रोमांस को नया आयाम देता है।
मिशलिन गाइडेड रेस्टोरेंट्स: हर स्वाद के लिए खास
अबू धाबी का फूड सीन अब इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना चुका है। मिशलिन गाइड में शामिल रेस्टोरेंट्स यहां खाने को एक अनुभव में बदल देते हैं।
हक्कासन अपने सिग्नेचर पेकिंग डक और बेहतरीन डिम सम के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अल मारिया आइलैंड पर स्थित कोया पेरूवियन फ्लेवर्स के साथ फाइन डाइनिंग का शानदार विकल्प है।
अगर आप समंदर के किनारे बैठकर जापानी डिशेज का मज़ा लेना चाहते हैं, तो नीरी एक परफेक्ट चॉइस है। वहीं रोज़वुड होटल में मौजूद दाई पाई डोंग अपनी कैंटोनीज़ डिशेज, सॉफ्ट म्यूजिक और डिम लाइट माहौल के कारण रोमांटिक डिनर के लिए बेहद पसंद किया जाता है।
लूव्र Abu Dhabi : कला और रोमांस का खास अनुभव
अबू धाबी का लूव्र म्यूजियम सिर्फ कला प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांटिक पलों की तलाश में आए कपल्स के लिए भी खास है। इसकी छत पर बने आर्ट लाउंज में सितारों के नीचे सीफूड प्लैटर का आनंद लेना एक यादगार अनुभव माना जाता है।

यहां आने वाले जोड़े अपने रिश्ते की याद के तौर पर ‘लव लेटर’ लिखकर एक खूबसूरती से रोशन पेड़ पर टांग सकते हैं, जो इस जगह को और भी भावनात्मक बना देता है।
प्राइवेट ड्यून डिनर
जो लोग एडवेंचर के साथ रोमांस का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए प्राइवेट ड्यून डिनर एक खास आकर्षण है। इसमें 4×4 लैंड क्रूजर के जरिए ड्यून बैशिंग कराई जाती है, जिसके बाद रेगिस्तान के बीचों-बीच एक प्राइवेट सेटअप में रोमांटिक म्यूजिक, बारबेक्यू और कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम होता है। यह अनुभव खासतौर पर हनीमून कपल्स और सेलिब्रेशन ट्रिप पर आए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
समंदर के किनारे बेरूत सुर मेर पर सैर करना हो या अल मारिया आइलैंड की चमकती शामों को करीब से देखना, अबू धाबी हर तरह के ट्रैवलर को अलग अनुभव देता है। अगर आप अपनी अगली इंटरनेशनल ट्रिप में लग्जरी, प्राइवेसी और यादगार पलों की तलाश में हैं, तो अबू धाबी आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।





