Travel Uttarakhand

मालदेवता की खूबसूरत वादियों को देखकर मन कहेगा- हो जाए कैंपिंग!

कहते हैं किसी हिल स्टेशन पर जाना तब तक वर्थ ईट नहीं होता है जब तक कि आप वहां जाकर ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोनफायर का मज़ा न लें। खासकर ट्रैवलिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए तो यह मस्ट नीडेड है। और ऐसा हो भी क्यों ना, यह सारे काम ऐसे हैं जो आपके ट्रैवलिंग के एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बना देते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान की गई इन एक्टिविटीज की यादें जिंदगी भर कभी ना भूली जा सकने वाली यादों के रूप में आपके साथ रहती हैं(मालदेवता)

अगर आप भी ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और अपने ट्रैवल ट्रिप पर ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर स्थित शहर मालदेवता में आपका स्वागत है। चारों तरफ पहाड़ियों और हरियाली से सजा-धजा ‘मालदेवता’ आजकल टूरिस्ट्स के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। वजह है इसकी खूबसूरती और यहाँ बहती नदी और झरनों का गीत संगीत। यहां पर्वतों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरनों का संगीत विजिटर्स का ध्‍यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में यह देहरादून का सबसे डिमांड वाला डेस्टिनेशन है।

यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका भी मन कैंपिंग करने को कहेगा, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। लोग यहां रेस्‍टोरेंट में जाने से ज्‍यादा खुद चूल्‍हा बनाकर या पेट्रोमैक्‍स में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग कर सकते हैं , ट्रैकिंग के लिए अगर आप अकेले हैं और आपको रास्‍ता समझ न आ रहा हो तो आपको यहाँ गाइड भी मिल जाएंगे जो आपके ट्रैकिंग के इस शौक को पूरा करने में मदद करेंगे।

मालदेवता

यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं। पिकनिक के लिए यह बेहतर आप्‍शन है। इसके अलावा ट्रैकिंग और पैराग्‍लाडिंग भी कर सकते हैं। यहां कई रेस्‍टोरेंट और होटल भी हैं। जहां बेहतरीन खाने के साथ कुछ दिन प्रकृति के बीच में रुक भी सकते हैं।
वैसे अधिकतर यहाँ वीकेंड पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती है। क्योंकि वीकेंड पर यहाँ देहरादून के लोकल लोग भी पिकनिक मनाने आ जाते हैं। चाहे वह किसी भी ऐज ग्रुप के क्यों न हो।

मालदेवता एक ऐसा शहर है जहां प्रकृति की असीम कृपा बरसती है। यहां आपको नदी, झरने, पहाड़ और हरियाली प्रकृति के हर एक रूप के दर्शन करने को मिल जाएंगे। अगर आप नेचर को पसंद करते हैं तो आपको यहां आकर बिल्कुल भी रिग्रेट नहीं होगा।
इसके अलावा मालदेवता में आप हर तरह के एडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां आप अपने ट्रैकिंग, कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे हर तरह के शौक को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
मेन सिटी से दूर होने के कारण मालदेवता में काफी कम रश देखने को मिलता है। जिस वजह से आप यहां बिना किसी शोर-शराबे के हर मूवमेंट को इंजॉय कर सकते हैं।
अगर आप हनीमून के लिए एक सस्ता और बेहतरीन लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो भी मालदेवता आपके लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन होगा।
मालदेवता का मौसम हमेशा हीं सदाबहार रहता है। आप यहां सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसमों में बहुत ही अच्छे तरीके से अपने ट्रिप को इंजॉय करेंगे।

वैसे यहाँ आने का सबसे बेहतर समय सर्दियों का ही माना जाता है या फिर आप अगर नदी के एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो जुलाई अगस्त में भी आ सकते है उस समय यहाँ आपको चारो और हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।

मालदेवता

मालदेवता देहरादून से सिर्फ 17-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां जाने के लिए आप देहरादून सिटी बस या फिर लोकल ट्रैवल में ऑटो, स्‍मॉल कैब्‍स ले सकते हैं। अगर आप अपनी कार से यहाँ आते हैं तो इससे बेहतर तो क्या ही कुछ होगा। क्योंकि यहाँ का सफर ही यहाँ का पैसा वसूल है।

मालदेवता में ठहरने के लिए आपको हर तरह के होटल और होमस्टे मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से यहां होटल या फिर होम स्टे ले सकते हैं। इसके अलावा आप माल देवता में कैंपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको आसानी से कैंपिंग टेंट रेंट पर मिल जाएंगे

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की