Destination Travel

Top 5 National Parks in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है और वन क्षेत्र के आधार पर यह भारत का सबसे अधिक वन विस्तार वाला राज्य है। ऐसे में यहां नेशनल पार्क और वन्य जीव अभ्यरण्यों की संख्या भी बहुत अधिक है। वैसे तो मध्य प्रदेश में 11 नेशनल पार्क हैं, लेकिन कुछ नेशनल पार्क्स ऐसे हैं जो बहुत हीं खास और खूबसूरत हैं। फाइव कलर्स का ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख नेशनल पार्क (5 National Parks of Madhya Pradesh) के बारे में जहां एक बार जाना तो बनता है।

  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park)
  • सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Satpura National Park)
  • बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park)
  • पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park)
  • कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान (Kanha–Kisli National Park)

1. कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park)

देश के सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्क में से एक कूनो नेशनल पार्क हाल में ही काफी चर्चा का विषय रहा था। यहां कुछ दिनों पहले नामीबिया से 8 चीतों को ला कर रखा गया था। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित इस नेशनल पार्क में आकर आपको एक अलग ही अनुभूति होगी। चारों ओर घने जंगल और बेफिक्र घूम रहे जंगली जानवर किसी अलग ही दुनिया का आभास करा देते हैं। यह नेशनल पार्क कूनो नदी के तट पर स्थित है। यह कह सकते हैं कि कूनो नदी यहां की जीवन रेखा है। यहां के जंगली जानवरों को गर्मी के समय सिर्फ इसी नदी का सहारा होता है। बात करें अगर इस पार्क के फैलाव की तो यह नेशनल पार्क 415 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और हजारों जानवरों का आसरा है।

कैसे पहुंचे कूनो राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Kuno National Park)?

  • सड़क मार्ग- आप बाय रोड बहुत आसानी से कूनो नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।
  • रेल मार्ग- आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से भी ग्वालियर पहुंच सकते हैं।
  • हवाई मार्ग- ग्वालियर एयरपोर्ट कूनो नेशनल पार्क के सबसे नजदीक स्थित एयरपोर्ट है।

2. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Satpura National Park)

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा हुआ एक नेशनल पार्क है जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। सतपुड़ा नेशनल पार्क लगभग 524 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1981 में हुई थी। यह नेशनल पार्क एक टाइगर रिजर्व भी है तथा बोरी और पंचमढ़ी अभ्यारण्य के साथ अपनी सीमा साझा करता हैं। इसी नेशनल पार्क में धूपगढ़ चोटी (1350 मीटर) अवस्थित हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते है जिनमे बाघ, तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, भेडकी, नीलगाय, चीतल, चिंकारा, लोमड़ी, जंगली सुअर, साही, भालू, काला हिरण, गौर, जंगली कुत्ता, उड़न गिलहरी, मूषक मृग और भारतीय विशाल गिलहरी शामिल हैं।

कैसे पहुंचे सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Satpura National Park)?

  • सड़क मार्ग- इस नेशनल पार्क का नजदीकी शहर पंचमढ़ी है जो अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम रेलवे स्टेशन है- पिपरिया रेलवे स्टेशन जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर सतपुड़ा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट 170 किलोमीटर दूर भोपाल में हैं।

3. बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park)

मध्य प्रदेश के विंध्याचल पर्वत में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में इन बाघों को देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग कोने से साल भर में लगभग 50,000 से भी ज्यादा पर्यटक आते हैं और जंगल सफारी के जरिए बाघों की खोज में निकल जाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क लगभग 105 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क में बाघ के अलावा कई अन्य प्रकार के स्तनधारी जीव भी पाए जाते हैं। जिनमें तेंदुआ, भेड़िया, सियार, हिरण, भालू, लंगूर, बंदर, जंगली सूअर, जंगली कुत्ते, लोथल बीयर और चीतल जैसे जीव प्रमुख है। वर्तमान समय में बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 165 बाघ अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

कैसे पहुंचे बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Bandhavgarh National Park)?

  • सड़क मार्ग- आप बाय रोड बहुत आसानी से बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम रेलवे स्टेशन- उमरिया रेलवे स्टेशन और कटनी रेलवे स्टेशन हैं जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर सतपुड़ा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट 200 किलोमीटर दूर जबलपुर में हैं।

4. पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park)

पेंच नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का एक प्रमुख नेशनल पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान 758 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस उद्यान की स्थापना 1975 में हुई थी। यहां पर पीफोल, कोपीजेन्ट, रेड जंगल फोल, रेड वेन्टेड बुलबुल, बेस्ट डबारबेट, क्रीमसन, मेंगपाई राबिन, रॉकेट टेल डोगों, व्हिस्टल टील, लेसर आदि पक्षियों की प्रजातियों के साथ, एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। पेंच नदी इस उद्यान को दो भागों में बाँटती है। पेंच टाइगर रिज़र्व को भारत का सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिज़र्व होने का गौरव प्राप्त है। रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध कहानियों में से एक ‘द जंगल बुक’ इसी पार्क पर आधारित है।

कैसे पहुंचे पेंच राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Pench National Park)?

  • सड़क मार्ग- यह नेशनल पार्क बय रोड नागपुर और जबलपुर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम रेलवे स्टेशन- नागपुर रेलवे स्टेशन हैं जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर सतपुड़ा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
  • हवाई मार्ग- नागपुर (92 किमी) और जबलपुर (200 किमी) पेंच नेशनल पार्क से सबसे निकटतम एयरपोर्ट्स हैं।

5. कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान (Kanha–Kisli National Park)

कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। यह नेशनल पार्क अपने बारहसिंगा (Reindeer) के लिए प्रसिद्ध है। यह नेशनल पार्क लगभग 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सर्वप्रथम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को 1 जून 1955 को नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया। इसके पश्चात 1973 में इसे टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया। कान्हा नेशनल पार्क में बारहसिंगा के अलावा भी कई प्रकार के वन्य जीव निवास करते है जिनमे बाघ, सारस, भेड़िया, छोटी बत्तख, चिन्कारा, भारतीय पेंगोलिन शामिल है।

कैसे पहुंचे कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Kanha National Park)?

  • सड़क मार्ग- कान्हा नेशनल पार्क बाय रोड खजुराहो, जबलपुर, नागपुर, मुक्की और रायपुर से डायरेक्ट कनेक्टेड है।
  • रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जबलपुर में है जो 175 किमी दूर है।
  • हवाई मार्ग- हवाई मार्ग से आने के लिए आपको जबलपुर एयरपोर्ट (175 किमी) आना होगा।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल